फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर सदर कांग्रेस कमेटी ने महंगाई और बेरोजगारी आदि मुद्दों पर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों को आड़े हाथों लिया है। पार्टी की भगेड़ कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए करारे हमले किए।
विज्ञापन

महंगाई और बेरोजगारी पर प्रस्ताव पारित कर सरकार की निंदा की गई। सदर कांग्रेस प्रधान देशराज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिलासपुर जिले में चल रहे प्रोजेक्टों में रोजगार के मामले में स्थानीय युवाओं की अनदेखी का मुद्दा भी जोरशोर उठा।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बड़े उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रही है। सरकार को गरीब लोगों की कोई परवाह नहीं है। बैठक में दूसरा प्रस्ताव अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मामले में पारित किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 26 दिसंबर 2014 को तत्कालीन वीरभद्र सिंह कैबिनेट में बिलासपुर के कोठीपुरा में एम्स खोलने का निर्णय लिया गया था। 600 बीघा जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम करवाई गई। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने 2017 तक अतिरिक्त भूमि की फाइल रोक कर रखी। अब चुनावी लाभ उठाने के लिए भाजपा जनता को गुमराह करने के हथकंडे अपना रही है। एम्स की आधी-अधूरी ओपीडी का शुभारंभ करवा कर भाजपा वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब एम्स की ओपीडी में सीटी स्कैन, एमआरआई और अन्य जरूरी टेस्ट करने की मशीनें नहीं थी तो अधूरा उद्घाटन क्यों किया गया। कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सवाल किया कि एम्स, फोरलेन, रेलवे वह हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर के नौजवानों को काम क्यों नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट करें कि आखिरकार क्या कारण है कि बिलासपुर के भाजपा नेता इन चारों प्रोजेक्ट में रोजगार के मुद्दे पर चुप हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें