फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्हसीना में डिग्री कॉलेज, तलाई में उप तहसील

विज्ञापन
झंडूता के बल्हसीणा में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करते मुख्यामंत्री जयराम ठाकुर? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
झंडूता/बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दौरा क्षेत्र के लोगों के लिए विकास की सौगात भरा रहा। मुख्यमंत्री ने हलके के बल्हसीना में राजकीय डिग्री कॉलेज, तलाई में उप तहसील खोलने की घोषणा की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलोल और गेहड़वीं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की भी उन्होंने घोषणा की। उन्होंने लगभग 94 करोड़ रुपये लागत के 18 विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण भी किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए घोषणा की कि जड्डू के लिए नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जेजवीं में नया विद्युत उपमंडल, गेहड़वीं में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन अधिकारी का कार्यालय खोलने, मलरांव में पटवार वृत्त और गेहड़वीं और कलोल में पुलिस चौकियां खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला मरोतन को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बुहाड़ को राजकीय उच्च पाठशाला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमरोआ को राजकीय माध्यमिक पाठशाला और राजकीय माध्यमिक पाठशाला डूहक को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलवाड़ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरियां में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की।
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी मानकों को पूर्ण करने पर तलाई में जल शक्ति विभाग का उपमंडल खोला जाएगा। जयराम ठाकुर ने क्षेत्र के कांग्रेस नेता पर झूठे बयान जारी कर क्षेत्र के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बाघछाल पुल शीघ्र बनकर तैयार होगा और पूरे प्रदेश के लिए मील पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

इनसेट
मेधावियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार धीमान ने स्वलिखित पुस्तक कल्चरल एंड नेचुरल हेरिटेज ऑफ हिमाचल सीएम को भेंट की।
इनसेट
इन योजनाओं के किए उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने परमवीर चक्र से सम्मानित नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय कलोल में 18.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक खंड, 4.38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छात्र छात्रावास, 3.75 करोड़ रुपये से निर्मित छात्रा छात्रावास का लोकार्पण किया। 3.12 करोड़ रुपये की लागत से टनौर-गुलानी-चिकनाघाट मार्ग की मेटलिंग एवं टारिंग कार्य, 3.22 करोड़ रुपये से बच्छरेटू से नघ्यार मार्ग का कार्य, 2.91 करोड़ रुपये की लागत से सुन्हानी से दून मार्ग के स्तरोन्यन कार्य, 11 करोड़ रुपये की लागत से गंगलोह से मलरोआ सड़क तथा 2.13 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में टाइप-तीन आवासों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने 4.43 करोड़ रुपये की लागत से कुजैल गांव के लिए जलापूर्ति योजना तथा समोह गांव के लिए पेयजल वितरण प्रणाली का सुधार कार्य, 8.24 करोड़ रुपये की लागत से दारी-भारी तथा समीप लगते गांव के लिए सीर खड्ड से उठाऊ जलापूर्ति योजना और उठाऊ जलापूर्ति योजना समलेटा भटेर के संवर्द्धन कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने 8.21 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना बरठीं सेरगल भाभा कोटला और सुनहानी के स्रोत संवर्द्धन कार्य का उद्घाटन भी किया।
इनसेट
इन कार्यों के हुए शिलान्यास
सीएम जयराम ठाकुर ने बरठीं में 3.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 50 बिस्तरों की क्षमता के नागरिक अस्पताल, झंडूता में 1.51 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले विश्राम गृह, एसएकेएस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता में तीन करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले नए भवन, 2.93 करोड़ रुपये से उठाऊ सिंचाई योजना भल्लू नई व पुरानी के सुधार कार्य, 3.89 करोड़ रुपये से उठाऊ जलापूर्ति योजना ज्योरा-भदोल एवं रोपड़ी के स्रोत के सुधार कार्य, 8.29 करोड़ रुपये से उठाऊ जलापूर्ति योजना लुरहाड़-बजौरा और टिहरा-बड़गांव की ग्रामीण जलापूर्ति योजना का नवीनीकरण तथा बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अंतर्गत बल्हसीणा में 55 लाख रुपये से निर्मित होने वाली सुशीला गोशाला की आधारशिला रखी।
इनसेट
घंडीर में सीएम का किया तुलादान
जनसभा से पहले विधायक जीतराम कटवाल ने सीएम जयराम का तुलादान करवाया। इस दौरान सिक्कों से सीएम को तोला गया। तुलादान में चढ़ी करीब 35,000 की राशि को सीएम ने स्थानीय गोशाला को दान दिया।
0
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक सुभाष ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हरदयाल चंदेल, राकेश गौतम, कौशल विकास निगम के प्रदेश संयोजक नवीन शर्मा, जिला परिषद की अध्यक्ष मुस्कान, उपायुक्त पंकज राय, पुलिस अधीक्षक एसआर राणा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें