फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: सीएम का भेंट मुलाकात कार्यक्रम, 204 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Fri, 12 May 2023 08:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

सीएम ने पहले 204 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिसके बाद भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिए सीएम ने हर वर्ग से चर्चा करते हुए संचालित योजनाओं और मिलने वाले लाभ की भी जानकारी ली। 
विज्ञापन
सीएम का भेंट मुलाकात कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के मुखिया भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा पहुंचे। यहां अकलतरी में सीएम ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का अवलोकन कर महाविद्यालय का भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम ने स्व. सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर रीपा में संचालित इकाइयों की भी जानकारी ली। सीएम इसके बाद भेंट मुलाकात के कार्यकम में शामिल होने बेलतरा पहुंचे। 

विज्ञापन

यहां सीएम ने पहले 204 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिसके बाद भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिए सीएम ने हर वर्ग से चर्चा करते हुए संचालित योजनाओं और मिलने वाले लाभ की भी जानकारी ली। 

 

कुछ शिकायतों और मांगों पर भी सीएम ने तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश मातहत अधिकारियों को दिए। सीएम ने इस दौरान क्षेत्रवासियों की मांग पर ग्राम पंचायत बेलतरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बेलतरा व भाड़ी में मंगल भवन का निर्माण, ग्राम पंचायत अकलतरी में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा, ग्राम पंचायत सेलर और लिंगियाडीह के शासकीय हाईस्कूलों का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन, ग्राम पंचायत खैरा डगनिया में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए नवीन भवन,ग्राम पंचायत बरतोरी में रीपा सेंटर और खूंटाघाट के समीप ग्राम पंचायत जाली में लिफ्ट इरीगेशन सहित 14 अलग - अलग विकास कार्यों की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें