फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ब्रेक फेल होने से क्लिंकर लदा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा

विज्ञापन
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर गरामोड़ा के पास पलटे ट्रक को उठाती हाइड्रा मशीन। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
गरामोड़ एंट्री टैक्स के पास हुआ हादसा, हाइड्रा मशीन से हटाया गया ट्रक
विज्ञापन

कुछ देर प्रभावित रहा फोरलेन पर यातायात

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर गरामोड़ एंट्री टैक्स के समीप सोमवार देर रात क्लिंकर से लदा एक ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक बाघा से क्लिंकर लेकर राजपुरा की ओर जा रहा था। देर रात जैसे ही वाहन गरामोड़ एंट्री टैक्स के समीप पहुंचा, अचानक उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक का एक टायर भी फट गया, जिससे वाहन पूरी तरह असंतुलित हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को केवल हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के कारण फोरलेन पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित टीम मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की सहायता से ट्रक को सीधा कर सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा किया गया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें