फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने वेटरनेरी चौक बिलासपुर के पास गश्त के दौरान एक कार से 9.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस टीम वेटरनेरी चौक बिलासपुर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ से मंडी जा रही कार एचपी 28-ए-7977 नौणी की तरफ से आई। कार में दो युवक सवार थे। पुलिस को देखकर डर गए। पुलिस ने शक के आधार पर कार को रोका और तलाशी ली तो 9.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राजकुमार ने पुष्टि की है। बताया कि आरोपियों की पहचान शुभम अत्री निवासी सरकाघाट और देवेंद्र कुमार निवासी स्याल मनाली के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें