बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बरमाणा के पास एक कार से 25 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर कार सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार बरमाणा थाना पुलिस टीम गश्त कर रही थी। बरमाणा में एक कार एचपी 31बी 7572 सड़क किनारे खड़ी थी। कार में चार लोग सवार थे। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो 25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे लेने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि आरोपियों की पहचान अमन कुमार पुत्र निक्कू राम निवासी खुराल जिला मंडी, अतुल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी सलापड़ जिला मंडी, योगेश कुमार पुत्र दर्गा राम निवासी पत्योर जिला मंडी, तनु कुमार पुत्र दोलाराम निवासी शेरी कोठारी जिला मंडी के रूप में हुई है।