फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से बरामद की 120 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने सुंगल गांव में एक दुकान पर छापा मारकर 120 ग्राम चरस और 1,92,700 की नकदी बरामद की है। मामले में दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को सदर थाना पुलिस की टीम गश्त करते हुए मल्लाह घाट में मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि सुंगल गांव में एक दुकानदार चरस बेचने का धंधा करता है। पुख्ता सुचना पर पुलिस ने उस दुकान पर औचक छापा मारा। मौके पर दुकान से 120 ग्राम चरस और 1,92,700 की नकदी पुलिस टीम को मिली। आरोपी की पहचान रत्न चंद निवासी गांव सुंगल डाकघर बिनौला जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत चोरी के तीन और लड़ाई-झगड़ा करने के आरोप में दो मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस गहन पूछताछ कर आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि वह नशा की सप्लाई कहां से प्राप्त करता है। नशे के इस धंधे में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें