बिलासपुर। राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान बिलासपुर और हमीरपुर के बीच खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला बराबरी पर छूुटा। पहली पारी में बढ़त के आधार पर हमीरपुर ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब फाइनल में हमीरपुर का मुकाबला कुल्लू से होगा।
बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रहा दो दिवसीय मैच के अंतिम दिन सोमवार को हमीरपुर ने 50 रनों से आगे खेलना शुरू किया और सभी विकेट खोकर 280 रन बनाए। हमीरपुर के लिए नतंश ने 88, अनिकेत ने 77, दिव्यांश ने दो, रिहान ने पांच, किशन ने 25, अंशुमन ने नौ, शौया ने चार, वरुण ने 41, अक्षत ने एक और साहिल ने दो रन बनाए। बिलासपुर के विशाल ने एक, प्रिंस ने दो, सार्थक ने तीन और करन ने दो विकेट लिए। बिलासपुर ने पहली पारी में 136 रन बनाए थे। बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल ने बताया कि कुल्लू और हमीरपुर के बीच फाइनल मैच चार मई को लुहणू मैदान में ही खेला जाएगा।