फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में किया चंडीगढ़ गई टैक्सी का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
- टैक्सी यूनियन ने की जांच की मांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। पुलिस की ओर से चंडीगढ़ गई टैक्सी कार का चालान घुमारवीं में करने का मामला सामने आया है। चालान 20 दिसंबर को जारी किया गया, जबकि चालक का दावा है कि उसकी कार उस दिन घुमारवी नहीं, बल्कि चंडीगढ़ में थी।
विज्ञापन


चालक राजकुमार ने बताया कि टैक्सी मालिक नरेंद्र कुमार के मोबाइल पर 20 दिसंबर को ऑनलाइन चालान का मैसेज आया। चालान में उनकी टैक्सी का नंबर एचपी 01 बी 1535 लिखा था। वहीं, अफेंस में नो पार्किंग दिखाकर 500 रुपये का भुगतान भी लिखा था, लेकिन चालान की कॉपी पर स्विफ्ट कार की तस्वीर लगी थी, जबकि उनकी टैक्सी अर्टिगा कंपनी की है। तीसरी गलती नाम की है। टैक्सी मालिक का नाम नरेंद्र कुमार है, जबकि चालान में महेंद्र कुमार लिखा गया है। चालक राजकुमार का कहना है कि 20 दिसंबर को वह चंडीगढ़ सवारी लेकर गया था। टैक्स और टोल की पर्ची उसके पास है। उधर, देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन बरठीं ने चालान काटने वाले पुलिसकर्मी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का गलती करने से टैक्सी चालक को परेशान होते हैं। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें