फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में अष्टमी पूजन की धूम

Tue, 30 Sep 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में अष्टमी पर हवन यज्ञ करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
-18 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा, प्राचीन हवन कुंड में डालीं आहुति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ नयना देवी में मंगलवार को अष्टमी पूजन की धूम रही। सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अष्टमी पूजन किया और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। अष्टमी पर माता के महागौरी रूप की पूजा की गई। इस दौरान करीब 18 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन

अष्टमी के पावन उपलक्ष्य पर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माताजी के दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जहां पर माता जी की पूजा अर्चना की वहीं प्राचीन हवन कुंड में आहुति भी डालीं। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों से जिला प्रशासन और मंदिर न्यास में श्रद्धालुओं की सुविधा के पूरे प्रबंध किए हैं। वहीं सोमवार को करीब 10 लाख रुपये का चढ़ावा मंदिर न्यास को प्राप्त हुआ। समाजसेवी संस्थाओं की ओर से विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए हैं,जहां पर श्रद्धालु इसका आनंद ले रहे हैं।

श्री नयना देवी जी में अष्टमी पर हवन यज्ञ करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें