फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राज्य स्तरीय डीएवी क्रिकेट टूर्नामेंट में क्लस्टर-7 बना विजेता

Tue, 30 Sep 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डीएवी स्कूल बरमाणा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। स्रोत: स्
विज्ञापन
डीएवी स्कूल बरमाणा में खेलकूद स्पर्धा संपन्न
विज्ञापन

400 खिलाड़ियों ने क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 छात्र वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न डीएवी स्कूलों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में क्लस्टर-7 विजेता बना।
समारोह में बिलासपुर के क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विशाल जगोता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को मंच मिलता है और उन्हें भविष्य में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में न केवल आत्मविश्वास, आत्मशांति, परिश्रम और अनुशासन का विकास करते हैं, बल्कि उन्हें जीवन में नेतृत्व व सहयोग की भावना भी सिखाते हैं। इस दौरान सभी को नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ग्रहण करवाई गई। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के क्रिकेट टूर्नामेंट में क्लस्टर-7 ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि अंडर-14 वर्ग में क्लस्टर-3, अंडर-17 वर्ग में क्लस्टर-5 और अंडर-19 वर्ग में क्लस्टर-6 दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस टूर्नामेंट से उभरकर आई प्रतिभाएं भविष्य में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें