फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर पलटा सेब का कैंटर, चालक की मौत

विज्ञापन
स्वारघाट के गरामौड़ा स्थान पर अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई दिनों से हाईवे पर लगातार दर्दनाक हादसे हो रहे हैं। ताजा घटना में वीरवार को भी एक कैंटर एनएच पर पलट गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई है। स्वारघाट थाना में इस संदर्भ में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैंटर नंबर यूपी 22आरटी 4713 कुल्लू से सेब लेकर पंजाब की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण कैंटर गरामोड़ा में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह हादसा नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़ मनाली पर वीरवार दोपहर के समय स्वारघाट से करीब 8 किलोमीटर दूर हुआ।
हादसे के बाद चालक को नजदीकी पंजाब के सीएचसी अस्पताल आनंदपुर साहिब उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन चालक ने यहां दम तोड़ दिया। अभी तक कैंटर चालक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्वारघाट पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी पूर्ण चंद ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें