बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं के मोदी चौक पर डिवाइडर हटाने को लेकर चक्का जाम करने पर दुकानदारों, पंचायत प्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
ग्राम पंचायत बरठीं और व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सांझा विकास मंच की अगवाई में गत सोमवार को घुमारवीं-भाखड़ा सड़क पर करीब तीन घंटे तक चक्का जाम किया गया था। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। करीब 18 लोगों पर पुलिस ने तलाई थाने में केस दर्ज कर लिया है। उधर, थाना प्रभारी तलाई अमिता ने बताया कि पुलिस ने सड़क को बाधित करने और यात्रियों को परेशान करने के मामले में स्थानीय पंचायत के उपप्रधान राकेश मेहता, व्यापार मंडल के राजकुमार सहित करीब 18 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।