फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खाई में गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- तयून खास के गुगा घाट के पास सोमवार रात हुआ हादसा
विज्ञापन

-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत तयून खास के गुगा घाट कस्बे के पास रात के समय एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सुबह के समय सूचना मिली कि गुगाघाट के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कार सड़क से करीब 300 फुट नीचे खेतों में पलटी हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर नीचे उतर कर देखा तो करीब 150 फीट नीचे व्यक्ति का शव मिला जो कार से घटना के समय गाड़ी से निकल कर बाहर गिर गया था। पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और फायर ब्रिगेड की सहायता से गाड़ी को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र (40) पुत्र प्रेमलाल निवासी गांव तयून खास के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुभाष हरलोग में एक ढाबा चलाने का काम करता था। रात को ढाबे से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गई। रात को घना अंधेरा और सुनसान जगह होने के कारण किसी को इस घटना का पता नहीं चला, लेकिन सुबह जब ग्रामीण खेतों में गोबर डालने गए तो उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना स्थल पर एक नैनो गाड़ी और एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम घुमारवीं अस्पताल में करवाया जा रहा है और मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें