- सुन्हाणी में हुई घटना, झंडूता थाने में मामला दर्ज
- लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर हुआ विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता थाना क्षेत्र के सुन्हाणी में चुनाव आयोग की सर्वे टीम के साथ एक कार चालक ने मारपीट की। आरोपी चालक का सर्वे टीम के कार चालक के साथ पहले लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर विवाद हुआ। जब सर्वे टीम के सदस्य कार से उतरे तो चालक ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायत में सुनील दत्त निवासी गांव डोलधार डाकघर मोवी देवी गलू, तहसील सुंदरनगर मंडी ने बताया है कि पेशे से ड्राइवरी करता हूं। इन दिनों उसकी कार चुनाव आयोग में किराये पर लगी है। बुधवार को सर्वे टीम को ऊना ले जा रहा था। एक अन्य कार भी साथ में थी। उसमें भी सर्वे टीम के सदस्य थे। जब झंडूता के सुन्हाणी पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने उन्हें एकदम से कट मारा। इस पर कार को रोक दिया। सामने वाली कार का चालक वहीं खड़ा गया और गाली गलौज करने लगा। सर्वे टीम के सदस्य भी कारों से बाहर निकल गए। इसी दौरान सामने से आ रही कार चालक से बहसबाजी हो गई। इतने में उसने सर्वे टीम के सदस्यों के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी चालक उसकी कार की चाबी लेकर भी मौके से भाग गया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।