फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशे की जगह प्लास्टिक शीट लगाकर रूट पर भेज दी बस

विज्ञापन
बिलासपुर बस अड्डे पर खड़ी निगम की बस में टूटे शीशे की जगह लगाई प्लास्टिक की शीट। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेहतर सुविधा देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। निगम की सुस्ती के चलते यात्री हवा हवाई बसों में सफर करने को मजबूर हैं। हैरत की बात यह है कि खटारा बसों को लंबे रूटों पर भेजा जा रहा है। बस के टूटे शीशों के कारण सवारियां धूल मिट्टी से परेशान होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को बिलासपुर बस अड्डे से हमीरपुर रूट पर बस भेजी गई। पीछे का शीशा टूटा होने पर प्लास्टिक की शीट लगाकर बस रूट पर भेज दी गई। बारिश न होने के चलते सड़कों पर धूल मिट्टी भी बढ़ गई है। बिना शीशे के चालक और सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम की लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। सोमवार को भी बंदला रूट पर भेजी गई बस रास्ते में ही खराब हो गई थी। इस पर सवारियां भड़क गई थीं। स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था।
क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद ठाकुर ने बताया कि शीशा लगवाने के लिए बस को परमाणु वर्कशॉप भेजा जाएगा। फिलहाल परमाणु वर्कशॉप में शीशे उपलब्ध नहीं हैं। शीशे आने की सूचना मिलने के बाद बस को परमाणु वर्कशॉप में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें