फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजारी में दो करोड़ से तैयार हुई अनाज मंडी, 15 से होगी शुरू

विज्ञापन
मजारी में नवनिर्मित गेहूं खरीद मंडी। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर/स्वारघाट (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के मजारी में जिले की पहली अनाज मंडी हिमाचल दिवस यानी 15 अप्रैल को किसानों को समर्पित कर दी जाएगी। 2 करोड़ की लागत से इस मंडी को तैयार किया गया है। विभाग ने इस साल इस केंद्र पर 10 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है। वहीं इस साल के लिए गेहूं का दाम 2015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
विज्ञापन

इस मंडी की खास बात यह होगी कि जिले के किसानों के खाते में 48 घंटे के अंदर पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस मंडी में एपीएमसी सुविधा मुहैया करवाएगी और भारतीय खाद्य आपूर्ति निगम इसे खरीदेगा। अब जिले के किसानों को फसल बेचने के लिए पंजाब की मंडियों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सूचना के अनुसार इस साल जिले में साढ़े छह हजार हेक्टेयर गेहूं की पैदावार का अनुुमान है। सूखे के चलते जिले की 30 से 40 फीसदी गेहूं की फसल पहले ही खराब हो गई है, लेकिन विभाग का लक्ष्य 10 हजार क्विंटल खरीद का है। मंगलवार को प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक ललित जैन ने नवनिर्मित मंडी का निरीक्षण करके इसका जायजा लिया।
ललित जैन ने बताया कि श्री नयनादेवी ब्लॉक के अंतर्गत गांव मजारी में गेहूं की खरीद के लिए मंडी खोली जा रही है ताकि क्षेत्र के किसानों को दूरदराज व पंजाब राज्य में गेहूं ले जाने से निजात मिल सके। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से नवनिर्मित मंडी मजारी में किसानों की गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को समस्त औपचारिकताएं पूरी करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मंडी को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ललित जैन के साथ बृजेंद्र पठानिया जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर, कृषि मंडी बिलासपुर सचिव संदीप गौतम, घनश्याम शर्मा असिस्टेंट ऑक्शन रिकॉर्डर, पवन शर्मा प्रबंधक भारतीय खाद्य आपूर्ति निगम बिलासपुर, जयदेव शर्मा क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम हमीरपुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें