फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र ठाकुर बने स्कूल प्राध्यापक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर स्कूल प्राध्यापक संघ के चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (कन्या) स्कूल घुमारवीं में मंगलवार को हुए। इसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
चुनाव में भूपेंद्र ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। मुख्य सलाहकार हेमराज संख्यान, मुख्य कानूनी सलाहकार अश्विनी राणा, मुख्य प्रबंधक सचिव सुभाष चंद, मुख्य वेब सचिव राजीव चौधरी, मुख्य प्रेस सचिव यशपाल शर्मा, संचालन समिति के चेयरमैन राजेंद्र चंदेल, उपाध्यक्ष देशराज, जिला एक्शन कमेटी के चेयरमैन देव कांत, उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर, सचिव हिमांशु को बनाया गया।
विज्ञापन

विजय कुमार शर्मा, बाबू राम और अखिलेश को सह सचिव बनाया गया। राजेंद्र शर्मा को चीफ ऑडिटर और सुरेंद्र मेहता, सुनील चौहान, शांति स्वरूप, सुरेंद्र धीमान को उपप्रधान बनाया गया। जिला महिला विंग मुख्य सलाहकार पूजा शर्मा, चेयरपर्सन नीलम कुमारी, सलाहकार राजकुमारी, उपाध्यक्ष अरुण बाला, सचिव मेघा चौहान को बनाया गया।
ब्लॉक लेवल कमेटी घुमारवीं के प्रधान जगदीप ठाकुर, सचिव राकेश कुमार कुमार, घुमारवीं प्रधान राजकुमार, सचिव राहुल कुमार, स्वारघाट ब्लॉक प्रधान गुरमीत, सचिव गुरभाग सिंह, सदर प्रधान श्रीकांत, सचिव महेंद्र सिंह, झंडूता ब्लॉक प्रधान संदीप कुमार और सचिव अनिल कुमार को बनाया गया है।
विज्ञापन

सभी पदाधिकारियों ने भविष्य में प्राध्यापक संघ की समस्याओं को ईमानदारी से सुलझाने का आश्वासन दिया। जिला प्रधान नरेश ठाकुर ने बताया कि जल्द ही जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें भविष्य की रणनीति बनाई जाएगी। प्राध्यापक संघ की मुख्य मांगों जैसे नया पे स्केल, वरिष्ठता में विसंगति और पुरानी पेंशन स्कीम बहाली इत्यादि मांगों पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें