फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में जल रही थी लाइट, खिड़की से देखा तो कुंडे से लटका था बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। कमरे की लाइट जल रही थी, खिड़की से देखा तो छत के कुंडे से बेटा लटक हुआ था। पंतेहड़ा में रविवार रात को एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार पंतेहडा गांव का 29 वर्षीय सुनील कुमार रविवार रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। उसके माता-पिता भी घर में मौजूद थे। पिता तिलक राज ने बताया कि करीब साढ़े 10 बजे देखा कि सुनील के कमरे में लाइट जल रही है। लाइट बंद करने के लिए आवाज लगाई, लेकिन सुनील ने नहीं सुना। इसके बाद सुनील के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। जब खिड़की से झांककर देखा तो सुनील छत में लगे कुंडे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। दरवाजा तोड़कर सुनील को नीचे उतारा। उसे भराड़ी अस्पताल ले आए लेकिन सुनील दम तोड़ चुका था। तिलक राज ने बताया कि बेटा कुछ दिनों से तनाव में था। आरोप लगाया कि 30 अक्तूबर को पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट कर धमकियां दी थीं। इसकी शिकायत भराड़ी थाना में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें