फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पाइप लाइन में निकली बोतल, निगम कर्मियों ने मशक्कत से निकाली

Wed, 01 Jul 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नगर निगम सोलन के वार्ड नं 12 में पाइप लाइन में फंसी बोतल दिखाते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
-संशोधित खबर-
विज्ञापन

शहर के वार्ड 12 में 11वें दिन लोगों को मिली पानी की सप्लाई
फॉल्ट ढूंढने पहुंची नगर निगम की टीम ने शाम तक किया कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्ड नंबर 12 में घरों में 11वें दिन पानी की सप्लाई पहुंची। बुधवार सुबह से ही बारिश होने के कारण नगर निगम की टीम पानी का फॉल्ट ढूंढ नहीं पाई। हालांकि दोपहर बाद जैसे ही बारिश बंद हुई तो टीम ने काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने पाइप को काटकर उसमें फंसी प्लास्टिक को बोतल को निकाला। जिसके बाद पानी की सप्लाई को खोला गया। वहीं 11 दिन पानी पानी मिलने से लोगों को काफी राहत पहुंची।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को भी नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची थी, मगर फॉल्ट नहीं ढूंढ पाई थी। पानी न आने के कारण लोग टैंकर मंगवाने के लिए मजबूर थे। इसमें 2000 लीटर पानी करीब 700 से 1000 रुपये तक लोगों को खरीदना पड़ रहा था। बीते तीन दिनों में कई लोगों ने टैंकर मंगवाकर गुजारा किया। उधर, एसडीओ नगर निगम अल्पना ने बताया कि बुधवार को फॉल्ट ढूंढने के लिए कर्मचारी भेजे गए, हालांकि सुबह से बारिश की वजह से काम करना मुश्किल हुआ। मगर जैसे ही बारिश रुकी, कार्य शुरू किया गया और पाइप में फंसी बोतल का निकाला गया। उसके बाद पानी की सप्लाई सुचारू की गई।

नगर निगम सोलन के वार्ड नं 12 में पाइप लाइन में फंसी बोतल दिखाते कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें