फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी चुनाव पर बवाल : 50 अभिभावकों ने की फर्जी गठन की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, चुनाव के समय 30 अभिभावक स्कूल में नहीं थे मौजूद
विज्ञापन

पंजगाईं स्कूल की एसएमसी गठन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल
बिना कोरम चुनाव कराने और अभिभावकों को सूचना न देने का आरोप
हस्ताक्षर अभियान चलाकर निष्पक्ष जांच व दोबारा चुनाव की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल के 50 अभिभावकों ने संयुक्त हस्ताक्षरों के साथ शिक्षा विभाग को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि एसएमसी का गठन शिक्षा विभाग के नियमों की अनदेखी कर किया गया।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जिस बैठक में एसएमसी का चुनाव कराया गया, उसमें 30 अभिभावक भी मौजूद नहीं थे। वहीं, बाद में विभाग को सौंपे गए शिकायत पत्र पर 50 अभिभावकों के हस्ताक्षर हैं। अभिभावकों ने इसे चुनाव प्रक्रिया से असंतोष का प्रमाण बताया है।
विज्ञापन

अभिभावकों का आरोप है कि एसएमसी गठन के लिए सभी अभिभावकों को समय पर सूचना नहीं दी गई और न ही निर्धारित कोरम पूरा किया गया। उनका कहना है कि बैठक में सीमित लोगों की मौजूदगी में चुनाव कराकर प्रक्रिया को औपचारिकता बना दिया गया, जिससे कई अभिभावक अपने मताधिकार से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार एसएमसी गठन के लिए आम सभा में पर्याप्त संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति जरूरी होती है, लेकिन इस मामले में नियमों का पालन नहीं किया गया। कई अभिभावकों को बैठक की जानकारी नहीं मिल पाई, जिसके कारण वे चुनाव में भाग नहीं ले सके।
शिकायतकर्ताओं ने सवाल उठाया है कि जब चुनाव के दौरान पर्याप्त अभिभावक मौजूद नहीं थे तो एसएमसी गठन को वैध कैसे माना गया। पूनम सिंह, राजकुमार, अरुण कुमार, कंचन, पंकज कुमार, नर्मदा देवी, जोगिंद्र कुमार, जयकुमार, कमलेश कुमार, अनिल कुमार, रमेश कुमार और सुरेश कुमार सहित अन्य अभिभावकों ने कहा कि 50 लोगों द्वारा हस्ताक्षर कर शिकायत देना प्रक्रिया को लेकर असंतोष को दर्शाता है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, विवादित एसएमसी को भंग करने और सभी अभिभावकों को पूर्व सूचना देकर पारदर्शी तरीके से नियमों के अनुसार दोबारा चुनाव करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम पंचायत पंजगाईं के उप प्रधान सुनील गौतम ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो इसे उच्च अधिकारियों के साथ सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन ने सीबीएसई संबद्धता सहित अन्य प्रक्रियाओं में भी पारदर्शिता नहीं बरती। वीरवार को उप निदेशक उच्च शिक्षा पंजगाईं स्कूल का दौरा करेंगी। उनके समक्ष पंचायत प्रतिनिधि और अभिभावक अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें