बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि भाजपा बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास करा रही है। भाजपा ने गुंडे और माफिया को प्रदेश से भगाने का काम किया है, ताकि पूरे प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रहे।
स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार की दोपहर ग्राम मनोना में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश और प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कराया है। हर स्तर पर समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में गुंडा और माफिया का बोलबाला था, मगर भाजपा ने गुंडा और माफिया को प्रदेश से भगा दिया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग गौ माता की पूजा करें और अपने माता-पिता का सम्मान दें।