फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Leader Join AAP : भाजपा नेता एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए घुमारवीं से भाजपा नेता राकेश चोपड़ा। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। लंबे समय से भाजपा से नाराज चल रहे भाजपा नेता एवं घुमारवीं नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश चोपड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। चोपड़ा ने पार्टी की सदस्यता दिल्ली में राज्यसभा सांसद संजय सिंह, प्रभारी दुर्गेश पाठक के नेतृत्व में ली है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राकेश चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की है।
विज्ञापन

चोपड़ा पिछले लगभग दो साल से भाजपा से नाराज चले थे। इसी के चलते उन्होंने हिमुडा के निदेशक का पद ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की जनता से पिछले लगभग चार दशकों से सीधे जुड़ा हुआ हूं और जनता का ऋणी रहूंगा। लगभग 35 वर्षों से लोगों के बीच में हूं। इससे पहले चोपड़ा कांग्रेस से भाजपा में और अब भाजपा से आप पार्टी में शामिल हुए हैं। चोपड़ा का आप पार्टी में शामिल होने से घुमारवीं की राजनीति में नए समीकरण जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें