फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोट क्षेत्र के ट्रक चालक की झारखंड में मौत, मचा कोहराम

सार

क्षेत्र के ट्रक चालक की दो दिन पूर्व झारखंड में सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम वह क्षेत्र के ही तालकपुर गांव निवासी हेल्पर के साथ झारखंड से ट्रक में माल भरकर लौट रहे थे। सोमवार को दोपहर के बाद मृतक को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोट। क्षेत्र के ट्रक चालक की दो दिन पूर्व झारखंड में सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का शव सोमवार की सुबह घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। दोपहर बाद शव को गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सनकरा गांव निवासी इकरार हुसैन(40) ट्रक चालक था। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम वह क्षेत्र के ही तालकपुर गांव निवासी हेल्पर के साथ झारखंड से ट्रक में माल भरकर लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ जनपद के चुटू पाली घाटी के पास हाईवे पर उनका ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर दोनों गंभीर रूप से घायल होकर ट्रक के भीतर ही फंस गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ के जवानों ने ट्रक में फंसे चालक व हेल्पर को किसी तरह बाहर निकाला और नजदीकी चिकित्सालय में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं हेल्पर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोमवार को दोपहर के बाद मृतक को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। परिजनों के अनुसार मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें