फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरी में धूं-धूं कर जली मारुति कार, सभी सवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत बैरी में रविवार को एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते बाहर निकल गए, जिसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बैरी के पास सड़क पर चल रही मारुति कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा।
चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे खड़ा किया। कार में चार लोग सवार थे, उनके निकलते ही कार में आग लग गई। तत्काल दमकल केंद्र को सूचित किया गया। फायर कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक कार आग का गोला बन चुकी थी। फायर कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पर पाया। कार सवार सुजानपुर से सलापड़ की ओर जा रहे थे। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें