फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता में बिलासपुर चौथे पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। साक्षरता के मामले में बिलासपुर जिला प्रदेश में चौथे पायदान पर है। जिले की करीब 85 फीसदी आबादी ग्रामीण होने के बाद साक्षरता दर 84.59 फीसदी है। 2019 की रिपोर्ट के अनुसार कुल जनसंख्या 4 लाख 17 हजार है। 2 लाख 10 हजार पुरुषों में से 91.16 फीसदी साक्षर हैं। वहीं 2 लाख 67 हजार में से 77.97 फीसदी महिलाएं साक्षर हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिलाभर में वर्ष 2011 में सात वर्ष से ऊपर के 3 लाख 81 हजार की आबादी का सर्वे किया गया था। इसमें 2 लाख 87 हजार 620 लोग साक्षर हैं। 1 लाख 55 हजार 599 पुरुष हैं। वहीं 1 लाख 32 हजार 21 महिलाएं साक्षर हैं। प्रदेश में हमीरपुर साक्षरता के मामले में पहले, ऊना दूसरे, कांगड़ा तीसरे और बिलासपुर चौथे स्थान पर है।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि जिले में 85 फीसदी जनसंख्या ग्रामीण है। ग्रामीण क्षेत्र में भी साक्षरता दर ज्यादा होना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि जनगणना के बाद ही साक्षरता दर निर्धारित की जाती है। लेकिन प्रति वर्ष जनसंख्या बढ़ने पर एक अनुमानित रिपोर्ट बनाई जाती है। वहीं प्रदेश में जिला साक्षरता दर में जिला चौथे नंबर पर है। जिला में 2019 की रिपोर्ट के अनुसार कुल जनसंख्या 4 लाख 17 हजार है। 2 लाख 10 हजार पुरुषों में से 91.16 फीसदी साक्षर हैं। वहीं 2 लाख 67 हजार महिलाओं में से 77.97 फीसदी साक्षर हैं। वहीं 2011 के अनुसार 91.16 फीसदी पुरुष जनसंख्या साक्षर है। वहीं 77.97 फीसदी महिलाएं साक्षर हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने जिले में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए हैं। कुछ सामाजिक संस्थाएं भी प्रवासी बच्चों को साक्षर करने के लिए अभियान चला रही हैं। इसका असर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें