बिलासपुर सदर में खेल महाकुंभ के तहत आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता के दौरान शॉट खेलता खिलाड़ी।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे सीजन में सदर ब्लॉक के तहत बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कई रोमांचक मैचों में ग्रामीण क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
पहला मैच ग्राम पंचायत बामटा और रौड़ा-3 के बीच खेला गया। इस मैच में शुरुआती दौर में पिछड़ने की बाद रौड़ा-3 ने शानदार वापसी की और ग्राम पंचायत बामटा की टीम को 122-80 से हराया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सचिन कौंडल को आंका गया। दूसरे मैच में रौड़ा-2 ने कंदरौर को 60-40 से पराजित किया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पमिल रहे। ग्राम पंचायत कंदरौर ने निचली भटेड़ को 29 - 12 से पराजित किया। इस मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अनमोल को मिला। वहीं लड़कियों के मैच में बिलासपुर कॉलेज ने निचली भटेड को 34-14 से पराजित किया। रिया मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। इस अवसर पर कमल महाजन, प्रणव चंदेल, कर्ण चन्देल व अन्य मौजूद रहे। स्पर्धा के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहरी इकाई अध्यक्ष सुनील राणा रे। सांसद खेल महाकुंभ सीजन दो में बास्केटबाल के संयोजक राजकुमार राणा ने उन्हें सम्मानित किया।