फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों में किशोरों का घर पर ही होगा टीकाकरण : मारकंडा

विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में आयोजित सेमिनार के दौरान मंत्री डॉ. रामलाल मार? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि ओमिक्रॉन के चलते कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह तैयार है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को फिर से सुदृढ़ किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो सरकार तीसरी लहर की रोकथाम के लिए कुछ सख्त कदम भी उठाएगी। वीरवार को बिलासपुर के दौरे पर आए मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन में हिमाचल देश में अव्वल रहा है। अब किशोरों के टीकाकरण में समन्वित प्रयासों से हम अव्वल रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूलों में छुट्टियों के दौरान किशोरों का दौरान घर द्वार पर ही टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस मुहिम के लिए कार्ययोजना का खाका तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के निरंतर बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए लोग सरकार के दिशा- निर्देशानुसार ही व्यवहार करें। मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें और अगर बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें