भोट। नैनीताल हाईवे पर मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रघुवीर सिंह का पुत्र धर्मवीर सिंह (28 वर्ष) मंगलवार की रात में अपनी बाइक नैनीताल हाईवे से गुजर रहा था। रात करीब एक बजे थाना क्षेत्र के कोयली तिराहे के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन भी रात में ही मौके पर पहुंच गए व रोड किनारे पड़े घायल को जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी पर रखवा दिया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने थाना पुलिस को मेमो भेज दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई व शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद