-महाविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महाविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी का वीरवार को गठन किया गया। चुनाव अधिकारी शिवांश शर्मा ने बिलासपुर महाविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
इसमें इकाई अध्यक्ष की कमान आयुष भारद्वाज और इकाई मंत्री की कमान अभय कुमार को सौंपी गई। इसके साथ इकाई उपाध्यक्ष जसवीर, सागर, खुशबू को बनाया गया। साथ ही विभिन्न विद्यार्थियों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी चुना गया। विशिष्ट अतिथि मनीष शर्मा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि छात्रों के बीच रखी। उन्होंने बताया कि कैसे विद्यार्थी परिषद की स्थापना 1949 में 45 लोगों ने की थी, लेकिन विद्यार्थी परिषद के लगातार काम करने और राष्ट्र सेवा के भाव से काम करने वाले छात्रों की बदौलत आज परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनकर उभरा है। विद्यार्थी परिषद छात्रों की मांगों को तो प्रशासन के समक्ष रखती ही है। साथ ही समाज सेवा के काम भी अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से करती रहती है।