फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में पार्किंग सुविधा के लिए करना पड़ेगा और इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक वर्ष पहले हुआ है पार्किंग का निर्माण, अभी तक नहीं हुआ लोकार्पण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत बनाई गई एक मात्र पार्किंग की सुविधा के लिए अभी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि पार्किंग को तैयार हुए करीब एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन नगर परिषद इसका लोकार्पण नहीं करवा पाया है।
नगर परिषद की ओर से इस बात का दावा किया गया था कि जैसे ही नगर परिषद की बैठक होगी वैसे ही इसके लोकार्पण पर निर्णय लिया जाएगा। बीते मंगलवार को नगर परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। लोगों को उम्मीद थी कि बैठक में इस पार्किंग के लोकार्पण पर नगर परिषद कुछ निर्णय ले पाएगी, लेकिन नगर परिषद पार्किंग के लोकार्पण पर कोई निर्णय नहीं ले पाई। यही कारण है लोगों को अब इससे पार्किंग की सुविधा का लाभ पाने के लिए अभी और ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। बताते चलें कि 1.20 करोड़ रुपये में तैयार की गई इस पार्किंग के निचले हिस्से में नगर परिषद शहर का कूड़ा रख रहा है। वहीं बीच की मंजिलों में कुछ प्रवासी सफाई कर्मचारियों के रहने का इंतजाम कराया गया है। एक तरफ तो त्योहारी सीजन के चलते प्रशासन पूरी मुस्तैदी से शहर में लगने वाले जाम से निपटने की कोशिश में लगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई पार्किंग की सुविधा भी लोगों को नहीं दे पा रहा है। नगर परिषद की नाकामी के कारण पिछले करीब एक साल से लोकार्पण के इंतजार में यह पार्किंग एक सफेद हाथी बनकर रह गई है। इस मल्टी स्टोरी पार्किंग में करीब 40 से 50 गाड़ियों को खड़ी करने की जगह है। अगर समय रहते इसका लोकार्पण कर लोगों को इसकी सुविधा प्रदान की गई होती तो आज शहर में काफी हद तक जो सड़क किनारे गाड़ियां लगी हैं उनसे शहर में जाम की स्थिति बनती है उससे छुटकारा मिल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बैठक में निर्णय लिया गया है कि जो पार्किंग का थोड़ा बहुत काम रह गया है उसे पूरा करवाया जाएगा। इसके बाद जल्द ही इस पार्किंग को लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।

-रीता सहगल, अध्यक्ष नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें