फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में चार अप्रैल को होगा पशु मेला

विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित बैठक में उपस्थित पशु मेला कमेटी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
-मेले के आयोजन को लेकर कमेटी ने की बैठक
विज्ञापन

-पिछले वर्ष हुए मेले के खर्च का भी दिया ब्योरा


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं।
राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं के तहत पशु मेले के सफल आयोजन को लेकर पशु मेला कमेटी की बैठक कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर केएल शर्मा की अध्यक्षता में घुमारवीं में हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में कमेटी के सदस्यों के समक्ष गत वर्ष किए गए पशु में आय-व्यय का पूरा ब्योरा रखा गया, वहीं इस साल होने वाली गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।डॉक्टर केएल शर्मा ने सदस्यों को बताया कि ग्रीष्म उत्सव मेला के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कुछ निर्णय किए। इनमें तय हुआ कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पशु मेला चार अप्रैल, 2024 को उपमंडलीय पशु चिकित्सालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। मेला में भाग लेने वाले विभिन्न श्रेणियों के पशुओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर नकद इनाम दिया जाएगा। अगर कोई पशु किसी श्रेणी में नकद इनाम प्राप्त नहीं करता है, तो उसे सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि जो पशु मेला में भाग लेंगे, उनकी ईयर टैगिंग 25 मार्च, 2024 तक होनी आवश्यक है। टैगिंग विभाग की साइट पर अपलोड होनी जरूरी है। अगर किसी पशु की टैगिंग नहीं की गई है अथवा टैगिंग 25 मार्च के बाद की गई होगी, उसे पशु मेला में भाग लेने के लिए अधिकृत नहीं किया जाएगा। पशु मेले का पंजीकरण कार्य चार अप्रैल, 2024 को सुबह ग्यारह बजे शुरू कर दिया जाएगा, जो दोपहर डेढ़ बजे तक जारी रहेगा। उसके बाद दोपहर दो बजे कैटल जजिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद किसी भी पशु का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। पंजीकरण के दौरान हर पशु का टैग जांचा जाएगा, जोकि विभागीय साइट पर अपलोड होना आवश्यक है। पंजीकरण के दौरान पशु मालिक अपना आईडी प्रूफ साथ लाएं। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि जिस श्रेणी में तीन या उससे कम पशु होंगे, तब उसी श्रेणी की विभिन्न ब्रीड को प्रतियोगिता में लाने के लिए क्लब कर दिया जाएगा।
इस नस्ल की बकरियां होंगी पंजीकृत
बैठक में निर्णय लिया कि बकरियों की बीटल व सिरोही नस्ल की नर व मादा श्रेणियों को पशु मेला में भाग लेने के लिए पंजीकृत किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियां जैसे दूध वाली गाय व भैंस, गर्भवती गाय व भैंस, गर्भवती हिफर गाय व भैंस, हिफर गाय व भैंस, छह माह से एक वर्ष की बछड़ी व कटड़ी को श्रेणी में रखा गया है। पशुओं को इनाम की राशि गत वर्ष की भांति ही रखी गई है। पहले तीन स्थानों पर आने वाले पशुओं के मालिकों को नकद इनाम पांच अप्रैल, 2024 को ग्रीष्म उत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग शो भी किया जाएगा
पांच अप्रैल को उपमंडलीय पशु चिकित्सालय घुमारवीं के परिसर में एक डॉग शो भी किया जाएगा। इसमें विभिन्न श्रेणी के कुत्तों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय इनाम नकद राशि के रूप में दिए जाएंगे। डॉग शो का पंजीकरण पांच अप्रैल, 2024 को सुबह ग्यारह बजे शुरू किया जाएगा। एक बजे दोपहर डॉग जजिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। बैठक में मिलखी राम आजाद, अनिल कुमार, कर्म दीन, नंदलाल चौहान, विनय कुमार, प्रेम सिंह, राजीव शर्मा, जगदीश कुमार और जसवंत सिंह चंदेल ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें