फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur : मासूम के साथ दरिंदगी से नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम, दोषियों के खिलाफ बुल्डोजर कार्रवाई की मांग

Mon, 18 Mar 2024 05:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

परिजन और क्षेत्रवासी घटना को लेकर आक्रोशित हैं। इसी कड़ी में आक्रोशित परिजनों और क्षेत्रवासियों ने आज नेहरू चौक में चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
नारााज परिजनों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में तीन वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी और मौत का मामला गरमाता जा रहा है। परिजन और क्षेत्रवासी घटना को लेकर आक्रोशित हैं। इसी कड़ी में आक्रोशित परिजनों और क्षेत्रवासियों ने आज नेहरू चौक में चक्काजाम कर दिया। दोषियों के खिलाफ़ फांसी और घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग लेकर परिजन व क्षेत्रवासी सड़क में उतर गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन

 

पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी प्रदर्शकारियों को समझाने का प्रयास करते रहे। इससे पहले आज मासूम मृतका का सिम्स में पीएम भी कराया गया। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि, परिजनों के मांग पर पुलिस ने मामले में शामिल नाबालिग को अभिरक्षा में लेने के साथ उसके एक परिजन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में और धाराएं जोड़ सकती है। 

राजस्व की टीम भी आरोपी के घर में अवैध निर्माण व कब्जे का मूल्यांकन कर रही है, ताकि बुलडोजर एक्शन हो सके। बहरहाल, मासूम के दरिंदगी का मामला गरमाया हुआ है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम एक्शन में है। गौरतलब है कि, बीते शाम सिरगिट्टी क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पास के ही 14 वर्षीय नाबालिग पर मासूम के साथ दरिंदगी करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें