फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन मामले में लगाया सरकार पर लीपापोती का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। द करलोटी सहकारी सभा समिति पपलाह के निवेशकों संघर्ष समिति गुग्गा मोहड़ा ने गबन मामले में प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग पर लीपापोती करने का आरोप लगाया है। समिति ने ठोस कार्रवाई न होने पर संघर्ष तेज करने चुनाव में भाजपा का विरोध करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकार वार्ता में संघर्ष समिति के प्रधान बुद्धि सिंह मनकोटिया ने कहा कि करलोटी, कपाहड़ा, पपलाह, पलासला और छत पंचायतों के करीब 1,208 किसानों, पशुपालकों सहित अन्य लोगों अपनी गाढ़ी कमाई सभा में जमा की थी। करीब 12.8 करोड़ की इस जमा पूंजी का 2018 के ऑडिट में गबन हो जाने का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर इस मामले में विजिलेंस ने वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज की थी।
जांच और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा ही हो रहा है। मामले में सरकार और संबंधित विभाग मात्र एक मृत पूर्व सभा सचिव पर दोष मढ़कर लीपापोती कर दोषियों को बचाने का कार्य कर रहे हैं। संघर्ष समिति की तमाम कोशिशों के बावजूद निवेशकों का पैसा वापस दिलाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही। इस अवसर पर संघर्ष समिति के उपप्रधान रामलाल धीमान, सचिव सोमनाथ, कोषाध्यक्ष कृष्ण राम, नंदकिशोर, कश्मीर सिंह, कुलतार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें