शाहतलाई (बिलासपुर)। लॉकडाउन के चलते जिले के बागवानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जिला बागवानी विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। बागवान किसी भी कार्य दिवस पर इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करके बागवानी संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
उपनिदेशक उद्यान विभाग बिलासपुर डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में इस समय बगीचों में फ्लावरिंग का समय चल रहा है। कई बागवान नए बगीचे लगाने की सोच रहे हैं। बगीचों पर किसी बीमारी, नए बगीचों की जानकारी और बागवानी संबंधी समस्या सामने आ रही है तो बागवान लॉकडाउन में विभाग के कार्यालय में पहुंचने में असमर्थ हैं। इसलिए बागवानों की समस्या को हल करने के लिए इन नंबरों पर संपर्क करके समस्या का निवारण कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबरों में उपनिदेशक उद्यान विभाग बिलासपुर डॉ. विनोद कुमार शर्मा फोन नंबर 9418125659, विकास खंड सदर व घुमारवीं के बागवान विषय विशेषज्ञ उद्यान डॉ. बाबूराम फोन नंबर 9418076095, डॉ. कुलदीप शारदा फोन नंबर 9418179600, उद्यान विकास अधिकारी सदर डॉ. सुरेंद्र ठाकुर फोन नंबर 9418009261, उद्यान विकास अधिकारी घुमारवीं डॉ. संदीप शर्मा फोन नंबर 9418806039, विकास खंड झंडूता के बागवान उद्यान विकास अधिकारी डॉ. अनिल डोगरा फोन नंबर 7018604267 और विकास खंड स्वारघाट के बागवान उद्यान विकास अधिकारी डॉ. रमल अंगारीया से 9418892724 पर फोन करके अपनी समस्या का तुरंत समाधान पा सकेंगे।
बागवानी विभाग ने अपने क्षेत्र के उद्यान प्रसार केंद्रों के अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इनमें उद्यान प्रसार केंद्र कंदरौर व जुखाला के लिए सहायक उद्यान विकास अधिकारी बृजलाल 8091777726, उद्यान प्रसार केंद्र दयोथ के लिए उद्यान विकास अधिकारी रतन लाल 7018643327, उद्यान प्रसार केंद्र नम्होल उद्यान विकास अधिकारी हेम संख्यान 9418769522, उद्यान प्रसार केंद्र कुठेड़ा व हटवाड़ के लिए उद्यान विकास अधिकारी विपिन कुमार 8894331453, उद्यान प्रसार केंद्र भराड़ी व घुमारवीं के लिए सहायक उद्यान विकास अधिकारी प्रताप सिंह 9418091009, उद्यान प्रसार केंद्र हरलोग के बागवान उद्यान विकास अधिकारी सुचेता पटियाल 8278738603, उद्यान प्रसार केंद्र बरठीं के बागवान विकास अधिकारी अरविंद गौतम 9805496677, उद्यान प्रसार केंद्र समोह के बागवान उद्यान विकास अधिकारी राज कुमार 9418975245, उद्यान प्रसार केंद्र झवोला के बागवान सहासक उद्यान विकास अधिकारी पवन कुमार 9816175025 तथा उद्यान प्रसार केंद्र कलोल के बागवान सहायक उद्यान विकास अधिकारी त्रिलोचन कपिल के 9459175724 हेल्पलाइन नंबरों पर बागवानी संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं।