फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं सिर पर, कक्षाओं का बहिष्कार जारी

विज्ञापन
बिलासपुर स्थित डाइट जुखाला में जेबीटी प्रशिक्षु धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। डाइट बिलासपुर स्थित जुखाला में जेबीटी प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं सिर पर हैं और कक्षाओं का बहिष्कार निरंतर चला हुआ है। जेबीटी अध्यक्ष धनंजय ठाकुर और उपाध्यक्ष साहिल शर्मा ने कहा कि जब तक उनके हित में कोई निर्णय नहीं लिया जाता तब तक कक्षाओं का बहिष्कार जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन ऐसे ही करते रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर बीएड धारकों को जेबीटी में शामिल किया जाता है तो जेबीटी करने का कोई भी औचित्य नहीं है, इसलिए प्रदेश सरकार को जल्द इस मामले पर याचिका दायर करनी चाहिए। सरकार जब तक सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट में याचिका दायर नहीं करती है तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जेबीटी प्रशिक्षुओं का यह विरोध प्रदर्शन उग्र आंदोलन में तब्दील होगा। कहा कि लंबे समय से जेबीटी प्रशिक्षुओं को सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है और जेबीटी के हित में कोई भी फैसला नहीं लिया जा रहा है। इस प्रदर्शन में दीपक, सुनील, रोहित, अक्षय, तनुजा, विशाल, पुष्कर, पुलकित, पार्थ, विक्रम, रेशमा, मोनिका, प्रांजल, प्रिया, तमन्ना, अंकिता, कल्पना, अदिति, शिवांक्षी, कशिश और अन्य प्रशिक्षु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें