बिलासपुर। जिले के कोठीपुरा में निर्माणाधीन प्रदेश का सबसे बड़ा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी के शुभारंभ और प्रदेश को संपूर्ण वैक्सीनेटेड राज्य घोषित करने के लिए 5 दिसंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रविवार सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ 9:30 पर दिल्ली एयरपोर्ट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह चौपर के माध्यम से 10:30 पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट से चलेंगे। 11:15 पर लुहणू मैदान में पहुंचेंगे। 11:30 पर एम्स पहुंच जाएंगे। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी। वहीं कार्यक्रम खत्म होने के बाद 4 बजे लुहणू मैदान से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। जेपी नड्डा सुबह 9:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 10:45 चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 11:20 बजे लुहणू मैदान में पहुंचेंगे। 11:30 बजे एम्स पहुंचकर ओपीडी का निरीक्षण करेंगे। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल 12:55 पर स्वागत संबोधन करेंगे। 1 बजे प्रत्येक जिला से 12 लोग अपनी कोविड वैक्सीनेशन की सफलता का विवरण प्रस्तुत करेंगे। 1:15 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संबोधन करेंगे। 1:30 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोगों के समक्ष अपने विचार रखेंगे। 1:45 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अपना संबोधन देंगे। 2 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपना संबोधन देंगे। जेपी नड्डा शाम 4 बजे लुहणू मैदान से चौपर के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।