फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोपी सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। चोरी के मामले में नौ माह बाद पकड़े गए आरोपी को मंगलवार को घुमारवीं न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी अरशद उर्फ बतूआ (24) पुत्र सुलेमान निवासी गांव थौरा डाकघर भूड तहसील बसोली जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर को न्यायालय ने 23 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 29 अगस्त 2021 को गांव बाड़ी मझेड़वा में सेवानिवृत्त अध्यापक बंशी राम के घर चोरी हुईं थी। 9,000 रुपये और सोने-चांदी के गहने चोरी हुए थे। घुमारवीं थाना पुलिस ने आरोपी को रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें