फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन की रिमांड पर हत्याकांड का आरोपी मौसा

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत संडियार के स्योथा गांव में हुए हत्याकांड के आरोपी मौसा को शनिवार को घुमारवीं न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जगदीश चंद निवासी गांव स्योथा, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर पर आरोप है कि उसने कहासुनी के चलते अपने भांजे अरविंद की दराट से हमला कर हत्या कर दी थी। 13 मई वीरवार की रात को हुई इस वारदात के बाद आरोपी ने खून से सने कपड़े भी जला दिए थे। पुलिस ने आईजीएमसी शिमला में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें