नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर टकराए वाहन। संवाद
- फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)।चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह चार वाहन टकरा गए। हादसे में एक चालक को हल्की चोटें आई हैं। उसका घवांडल अस्पताल में इलाज करवाया गया। हादसे के बाद एनएच पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करवाया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार वाहन स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दूध की सप्लाई लेकर जा रहे टेंपो पीबी23 एम 4971 ने बनेर की तीखी उतराई पर आगे जा रहे टेंपो नंबर पीबी65 एएक्स 3035 को टक्कर मार दी। टैंपो आगे जा रही एक टैक्सी पीबी 01सी 5565 और टैक्सी एक कार नंबर एचपी 76/2655 से टकरा गए। मौके पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। दूध की सप्लाई लेकर जा रहे टेंपो के चालक कुलदीप सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी कोटलु बटला तहसील खुमानु जिला फतेहगढ़ साहिब की टांग में चोट लगी है। श्री नयनादेवी जी के सिविल अस्पताल घवांडल में इलाज करवाया गया है।
स्वारघाट थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य करके यातायात बहाल करवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन चालकों के बयान कलमबद्ध किए हैं। पुलिस ने दूध की सप्लाई लेकर जा रहे टेंपो के चालक कुलदीप सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी पूर्ण चंद ने की है।