फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसे, चार लोग घायल

विज्ञापन
स्वारघाट के गरामोड़ा में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली और पिंजौर-नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर दो सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पहला हादसा सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर गरामोड़ा में हुआ। मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। कार सवार अंकुर (27) और कुलदीप (25) निवासी सोनीपत हरियाणा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें सीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस में एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन

दूसरा सड़क हादसा स्वारघाट के साथ लगती जिला सोलन की सीमा पर मंगलवार सुबह 3:00 बजे जोघों में हुआ। मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क पर तीन से चार बार पलट गई। हादसे में कार सवार संजय गुप्ता, प्रीति गुप्ता निवासी शाहबाद उत्तर प्रदेश घायल हुए हैं। निजी वाहन में घायलों को एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें