फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ तीन बाइक सवार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने 4.85 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसआईयू टीम सोमवार शाम को नैहर चौक से गांव रोपा को जाने वाले संपर्क मार्ग पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान गांव नैहर से की ओर से बाइक पर तीन युवक आए। बाइक पर सबसे पीछे बैठा युवक भाग गया, जबकि दो बाइक सवारों को मौके पर ही पकड़ लिया। तीसरे युवक को भी पीछा करके थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया। इनके कब्जे से 4.85 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान विनय कुमार निवासी गांव कंदार डाकघर खुराल तहसील सुंदरनगर, रवि निवासी गांव खुराल तहसील सुंदरनगर, सोनू निवासी गांव कंदार डाकघर खुरालत तहसील सुुदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें