बिलासपुर के छड़ोल में टकराई वोल्वो बसें।संवाद
- फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर छड़ोल में दो निजी वोल्वो में टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक का हाथ कट गया। उसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। कुछ सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर छड़ोल में दो वोल्वो में टक्कर हो गई। मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही वोल्वो के चालक का हाथ कट गया। वहीं दूसरी वोल्वो मनाली जा रही थी। घायल चालक को 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल चालक की पहचान सत्यम (27) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। बसों के अगले शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद जाम लग गया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जाम को खुलवाया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है।