फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बकैण गांव में मिला संदिग्ध गुब्बारा, लिफाफे में थे दो पाकिस्तानी नोट

Sat, 14 Mar 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कलोल के बकैण गांव में मिला गुब्बारा। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
पुलिस ने गुब्बारे और नोटों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
विज्ञापन

नोटों पर लिखा हुआ था बैंक ऑफ पाकिस्तान

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत कलोल के गांव बकैण में एक संदिग्ध गुब्बारा मिला है। गुब्बारे के साथ एक प्लास्टिक का लिफाफा बंधा हुआ था, जिसमें दो दस रुपये के नोट थे, जिस पर बैंक ऑफ पाकिस्तान लिखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बकैण में एक व्यक्ति सुबह जब अपने खेतों में काम करने गया तो उसे खेत में एक गुब्बारा पड़ा हुआ था। गुब्बारे पर अलग-अलग जानवरों के चित्र बने हुए थे और उसके साथ एक प्लास्टिक का लिफाफा बंधा हुआ था। लिफाफे के अंदर दस रुपये के दो नोट थे। व्यक्ति ने तुरंत निवर्तमान उप प्रधान राकेश कुमार को फोन लगाया। राकेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और गुब्बारे और नोटों को कब्जे में ले लिया है। नोटों पर बैंक ऑफ पाकिस्तान लिखा हुआ है, जो पाकिस्तानी मुद्रा के नोट प्रतीत हुए। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें