फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वारघाट प्रीमियर लीग क्रिकेट मुकाबले का हुआ आगाज

विज्ञापन
स्वारघाट प्रीमियर लीग स्पेशल सीजन 3 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते  मुख़्यतिथि ।संवाद
विज्ञापन
नयना देवी, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों की करीब 50 टीमें ले रहीं भाग
विज्ञापन

विजेता को 31 हजार और उपविजेता को मिलेंगे 21 हजार रुपये इनाम
पहला मुकाबला में ज्योर इलेवन ने गोलू इलेवन को दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट में आयोजित स्वारघाट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे है। प्रतियोगिता में नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की लगभग 50 टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वारघाट स्थित मेला ग्राउंड बल्लियां में प्रमुख समाज सेवी रामपाल ठाकुर ने किया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला ज्योर इलेवन और गोलू इलेवन के बीच खेला गया। इसमें गोलू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ज्योर इलेवन ने 5 विकेट खोकर 61 रन बनाकर यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। एक अन्य मुकाबले में गुरुकुंड और टाइगर हिल की टीमों के बीच खेला गया मैच गुरुकुंड टीम ने 5 विकेट से जीत लिया। इसके अलावा अबु इलेवन और तमडोह के बीच हुए मुकाबले में अबु इलेवन ने 30 रन से जीत हासिल की। वही भीनीजोहड़ी और गोलू इलेवन के बीच खेले गए मैच में भीनीजोहड़ी टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की जबकि गुल्लरवाला और साई रछोह के बीच हुए मुकाबले में गुल्लरवाला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत अपने नाम की। स्वारघाट प्रीमियर लीग कमेटी के अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद राशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई मजबूत टीमों के भाग लेने से क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में भी इसी तरह के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें