फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जून में कर चोरी मामलों में चेकिंग के दौरान वसूला 3 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क विभाग बिलासपुर में बुधवार को जागो ग्राहक जागो अभियान के तहत एक विशेष
विज्ञापन
-जागो ग्राहक जागो अभियान के तहत विभाग ने उपभोक्ताओं, दुकानदारों के साथ की बैठक
विज्ञापन

200 रुपये से ऊपर की हर खरीद पर पक्का बिल लें उपभोक्ता,अनियमितता की दें जानकारी : अनुराग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क विभाग बिलासपुर ने बुधवार को जागो ग्राहक जागो अभियान के तहत एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विभागीय कार्यालय, स्टेट टैक्स एंड एक्साइज बिलासपुर में सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी अनुराग गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
संगोष्ठी में विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ टैक्स अकाउंटेंट्स, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और स्थानीय कारोबारी वर्ग ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर अनुपालन, राजस्व वृद्धि, उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और अनियमित व्यापारिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा। इस दौरान विभाग ने जून माह में चलाए गए गश्त एवं चेकिंग अभियानों की जानकारी भी साझा की। अनुराग गर्ग ने बताया कि विभाग द्वारा जून में कर चोरी मामलों में गश्त और चेकिंग के दौरान करीब 3,07,126 का जुर्माना लगाया गया। वहीं, पुरानी वसूली नोटिसों के माध्यम से लगभग 14,48,924 की रिकवरी भी की गई है। अभियान के तहत ग्राहकों, दुकानदारों को पक्का बिल लेने और देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। व्यापारियों को समय पर जीएसटी रिटर्न फाइल करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। बिना बिल की बिक्री और कर चोरी पर सख्त निगरानी की जा रही है। विभागीय निरीक्षण और औचक चेकिंग की निरंतर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी में उपभोक्ताओं से अपील की कि वे 200 रुपये से ऊपर की हर खरीद पर पक्का बिल लें और किसी प्रकार की कर अनियमितता की जानकारी विभाग को दें। कहा कि दुकानों के ऊपर लगे बोर्ड पर जीएसटी नंबर लगाना आवश्यक है। इस अवसर पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए पंफलेट भी वितरित किए गए। सहायक आयुक्त अनुराग गर्ग ने कहा कि विभाग आने वाले समय में गश्त, निरीक्षण और जन-जागरुकता कार्यक्रमों को और तेज करेगा, ताकि टैक्स चोरी को पूरी तरह रोका जा सके और राज्य के राजस्व में इजाफा हो। इस मौके पर सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रेरित पटियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें