फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में सुनी लोगों की समस्याएं

Wed, 02 Jul 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर कई शिकायतों का किया समाधान, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

आईटीआई का किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा पर किया प्रशिक्षुओं से संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याएं मंत्री धर्माणी के समक्ष रखीं। मंत्री ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
विज्ञापन

विभागीय प्रक्रियाओं से जुड़ी जटिल शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन सेवा, जन समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रही है। सभी विभागों और अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया गया है, ताकि पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ समस्याएं हल की जा सकें। लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। मंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि इन मुद्दों का समाधान शीघ्रता से सुनिश्चित करें। इसके बाद मंत्री ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घुमारवीं का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं से संवाद किया। उन्होंने हाल ही में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छात्र अक्षय के परिजनों से फोन पर बात कर शोक जताया और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि दोपहिया वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। मंत्री ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें