Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
बिलासपुर। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 90 मामले सामने आए हैं। कोविड की दूसरी लहर के बाद सोमवार को जिले में पहली बार रिकॉर्ड केस दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही बिलासपुर जिले में कोविड संक्रमण के सक्रिय मामले 185 पहुंच गए हैं। इनमें 181 लोग होम आइसोलेट हैं, जबकि तीन मरीजों को कोविड अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि सोमवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 1180 सैंपल लिए गए थे। इनमें 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर के 27 सैंपलों में से तीन की रिपोर्ट और पेंडिंग सैंपल समेत 90 लोग पॉजिटिव निकले हैं।
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में 250 सैंपल लिए गए, जिनमें 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। मार्कंडेय में 257 में से 17, श्री नयनादेवी जी में 25, घुमारवीं में 371 सैंपल में से 14, झंडूता में 329 सैंपल में से 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को नियमानुसार होम आइसोलेट किया गया है।
सीएमओ ने कहा कि जिले में अभी तक 4 लाख 15 हजार 185 लोगों में से 3 लाख 82 हजार 680 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में कोरोना टेस्ट की प्रतिशतता 92.1 फीसदी है। अभी तक 14890 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 14614 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 91 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वो कोविड नियमों का पालन करें।