Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को 1383 लोगों के कोविड के सैंपल लिए गए। इनमें से 79 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं।
कोविड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी पंकज राय ने कहा कि जिले में अब तक 8041 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के 21539 किशोर-किशोरियों को पहली डोज जबकि 12279 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। कहा कि कोविड मृतकों के 79 आश्रितों को मुआवजा राशि प्रदान कर दी है। बताया कि शेष बचे व्यक्तियों के आश्रितों की औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी मुआवजा राशि दे दी जाएगी।
बैठक में एडीसी तोरूल रवीश, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंद्र के अतिरिक्त सभी उपमंडल अधिकारी, बीडीओ, बीएमओ वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।