फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर से दो नए बस रूट शुरू

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर ने दो नए बस रूट शुरू किए हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने सोमवार को बस अड्डा बिलासपुर से दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के लोगों की मांग पर पहली बस दोपहर 12.30 बजे बिलासपुर से ब्रह्मपुखर चलेगी और दोपहर 2 बजे परनाली, बंदला और सीहड़ा होते हुए वापस चार बजे बिलासपुर पहुंचेगी। दूसरी बस सायं 5.15 बजे बिलासपुर से रवाना होगी और वाया घाघस, जुखाला, बठोह, खारसी होकर मलोखर 7.15 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 7.45 बजे मलोखर से चलकर वाया बठोह, जुखाला, घाघस होते हुए सुबह 9.45 बजे वापस बिलासपुर पहुंचेगी।
पिछले दिनों परिवहन मंत्री के बिलासपुर दौरे के दौरान इन क्षेत्रों में बस चलाने का मामला उठाया गया था। इसके परिणाम स्वरूप क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी के सहयोग से बस सुविधा बस सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र की अन्य पंचायतों के ग्रामीणों ने भी बस सुविधा देने की मांग की है, उन्हें भी बस सुविधा चरणबद्ध तरीके से मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी पवन शर्मा, पूर्व प्रधान सिहड़ा पंचायत एवं भाजपा किसान मोर्चा सदस्य रूपलाल ठाकुर, पूर्व प्रधान बंदला पंचायत रामलोक ठाकुर, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर, उपप्रधान बामटा पंचायत विक्रम ठाकुर, बीडीसी सदस्य अमरदेव, पूर्व नगर पार्षद आशीष ढिल्लो, प्रताप ठाकुर, राम प्रकाश, सुरेश कुमार, प्रतिलाल, रितेश मेहता, रणजीत, कृष्णलाल, किरपाराम, रत्नलाल, गीताराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें